जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकासखंड के उमरछा गांव स्थित मृत्युञ्जय महादेव धाम में सावन मास के मौके पर चल रहे नौ दिवसीय नवाह्न पारायण कथा के पांचवें दिन रविवार रात धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास पं. रघुश्रेय महाराज ने भगवान श्रीराम के जनकपुर आगमन, फूलवारी प्रसंग, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि फूलवारी प्रसंग जीव और ब्रह्म के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने भजन प्रस्तुत किया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा। धनुष यज्ञ प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि राजा जनक की सभा में बड़े-बड़े राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: शिव धनुष भंजन के आध्यात्मिक रहस्य सुन श्रद्धालु हुए भा...