जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर। धनतेरस पर देर शाम तक सोने की चमक, बर्तनों की खनक गूंजती रही। वाहनों ने भी गजब की रफ्तार पकड़ रखी थी। कुल मिलाकर त्योहार पर 900 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। सुबह से बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई थी। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों ने पर्व की परम्परा का निर्वहन करने के लिए गहना, बर्तन, बाहन और इलेक्ट्रेनिक्स सामानों की दिल खोल कर खरीददारी की। बाजारों में रात 10 बजे तक गहमागहमी बनी रही। धनतेरस मनाने के साथ ही पंचोत्सव का त्योहार शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: धनतेरस पर बाजारों में हुई धनवर्षा, दीपोत्सव का धमाकेदार आगाज इसको लेकर जिले के गांव से लेकर शहर तक उत्साह है। धनतेरस पर लोगों ने जहां अपनी क्षमता के अनुसार खरीददारी करके परंपरा ...