जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: जौनपुर,संवाददाता। मड़ियाहूं और खुटहन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने की घटनाओं से लोगों में दहशत है। वहीं सुजानगंज पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रामपुरनद्दी गांव में बुधवार देर रात चोरों ने मनीष यादव के मकान को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और चार कमरों के साथ गोदरेज आलमारी, बक्सों और अटैची के ताले तोड़ दिए। उनमें रखे लाखों रुपये के आभूषण समेटकर फरार हो गए। गुरुवार तड़के परिवार के जागने पर घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जान से मारने की दी गई धमकी सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुल...