Jaunpur News: दो वांछित बदमाश असलहा संग गिरफ्तार
जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना पुलिस ने गुरुवार को तड़के मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से एक रिवाल्वर, एक तमंचा तथा तीन कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेखूपुर निवासी 24 वर्षीय अजय पटेल और सहजनी निवासी 22 वर्षीय पीयूष मिश्र शामिल हैं। दोनों को सुबह करीब 3:40 बजे बनपुरवा पोखरा के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अजय पटेल के पास से रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद हुए। वहीं पीयूष मिश्रा के कब्जे से तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में दोनों ने बरामद असलहे अपने होने की बात स्वीकार की। इस मामले में थाना नेवढ़िया में मुकदमा दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.