जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण उड़ाने की दो घटनाओं सामने आई है। एक महिला को चेन साफ कराने का झांसा देकर उचक्का चेन लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरी महिला की आटो में सवार दो अज्ञात महिलाओं ने चेन छींन ली। दोनों पीड़िताओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं की पहली घटना सरपतहां क्षेत्र के दशगरपा गांव निवासी नरमा देवी पत्नी गया पाल अपनी बेटी को देखने दामाद के साथ खुटहन स्थित सरकारी अस्पताल आई थीं। अस्पताल से बाहर निकलते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बातचीत में उलझा लिया। आरोप है कि उसने महिला को बताया कि गले की चेन गंदी हो गई है और उसे साफ कराने के बहाने चेन उतरवा ली। चेन हाथ में आते ही वह मौके से फरार हो गया।

महिलाओं की दूसरी घटना दूसरी घटना में सरपत...