Jaunpur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर
जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बकुलिया गांव स्थित केराकत-खुज्जी बाईपास पर शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलग-अलग अस्पतालों के लिए रेफर किया गया। घायलों में कुसरना निवासी 38 वर्षीय गुड्डू पुत्र रामकिशुन एवं मल्लूपुर निवासी 35 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र संतलाल शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कमलेश को सीएचसी, केराकत पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गुड्डू की हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें सीधे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.