Jaunpur News: दो पक्षों में मारपीट, 16 पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भगवानपुर और मनीपुर ग्राम पंचायतों के कुछ लोगों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें छह लोगों को चोट आईं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मनीपुर गांव निवासी उमेश की तहरीर पर भगवानपुर के नखड़ू, आफीस, विशाल, सुमित, हर्सू, जगरनाथ, अमित,अवनीश और रवी के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं भगवानपुर निवासी ओमप्रकाश की शिकायत पर मनीपुर के लालचंद, उमेश, विनोद, अखिलेश, राहुल, लालमन और जितेंद्र के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.