Jaunpur News: दो पक्षों में मारपीट, आठ पर केस दर्ज
जौनपुर, नवम्बर 29 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त गांव निवासिनी जड़ावती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पारिवारिक संपत्ति के विवाद को लेकर विपक्षी संजय, पूनम, गुड्डू व चंदन डंडा व सरिया से उसके भाई धनीराम को मारने लगे। जब बीच बचाव करने के लिए वह, निर्मला और ज्योति पहुंची तो तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरे पक्ष की पूनम गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर पट्टीदार जड़ावती तथा उनके भाई शनी, मनी व गनी गौतम निवासी बक्शा घर में घुसकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से मारने लगे। जिससे उसका सिर फट गया। पुत्र प्रियांशू व पुत्री मनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.