Jaunpur News: दो दुकानों का शटर तोड़कर 33.5 हजार रुपये उड़ाए
जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बजरंग नगर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दुकानदार बृजेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर गल्ले में रखे करीब 13,500 रुपये नकद चुरा ले गए। इसके अलावा अनिल गुप्ता का दूसरा कॉस्मेटिक की दुकान में रखा करीब 20 हजार रुपये भी गायब है। सुबह दुकान पहुंचने पर शटर टूटा देखकर बृजेश कुमार यादव के होश उड़ गए। अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.