Jaunpur News: दो दिन से लापता युवका का खेत में मिला शव
जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन से लापता मुजुक्कीपुर निवासी युवक का शव मंगलवार को संदिग्ध हाल में घर से लगभग चार सौ मीटर दूर बाजरे के खेत के पास मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे लेकिन हाथ पर जलने के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पुत्र सुरेंद्र बीते 30 अगस्त को घर लपता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार की दोपहर गांव की एक महिला खेत में चारा काटने गई। जहां उसका शव पड़ा देखा तो शोर मचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजन भड़क गए। आरोप लगाए कि उसका अपहरण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.