Jaunpur News: दो टेलरों की टक्कर में बाल-बाल बचे सवार
जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर मुढ़ैला तिराहे के पास शुक्रवार शाम करीब छह बजे दो टेलरों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिकअप के टकराने से बिजली का पोल टूटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.