जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिथार गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के करीब तीन लाख रुपये से अधिक के आभूषण पार कर दिए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बिथार निवासी मंजू मौर्या पत्नी मुरली मौर्या के घर में चोर पीछे से सेंध लगाकर दाखिल हुए। कमरे में रखे बक्से और अटैची का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना के समय परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Basti News: फाटक खोलकर घर में चोरी का आरोप, जांच शुरू इसी रात चोरों ने गांव की नीलम मौर्या के घर को भी निशाना बनाया। बाउंड्रीवाल लांघकर घर में घुसे चोर यहां से भी सोने-...