जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नोनरा गांव में सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर बिंदु देवी को चार साल से मानदेय नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव के 19 मार्च 2026 के आदेश के बाद सुरेरी थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिंदु देवी पत्नी राजबहादुर के अनुसार, वर्ष 2021 में रोशनी महिला स्वयं सहायता केंद्र के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत उनकी नियुक्ति सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के पद पर हुई थी। उन्हें छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और सफाई सामग्री के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिलने थे। आरोप है कि उन्होंने अपने खर्च से सफाई सामग्री खरीदकर कार्य किया, लेकिन उन्हें एक महीने का भी भुगतान नहीं मिला।

भुगत...