जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के अंतिम दिन रविवार को दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक चली। परीक्षा में कुल 29 हजार 232 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 20 हजार 795 यानी 71.14 प्रतिशत ने परीक्षा दी, जबकि आठ हजार 437 यानी 28.86 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 10 हजार 333 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और चार हजार 283 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 10 हजार 462 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि चार हजार 154 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अन्य अधिकारियों ने भी ...