जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में शुक्रवार को देवर पर अपनी भाभी रीमा और उनकी दो बेटियों 15 वर्षीय सुहाना और 12 वर्षीय शिवांगी के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है। पीड़िता रीमा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि रीमा के देवर संजय ने शराब के नशे में रीमा और उनकी दोनों बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया। रीमा का पति राजू रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। घटना के बाद रीमा ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- Godda News: बलराम यादव के साथ मारपीट, पिता के आवेदन पर मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...