Jaunpur News: देऊरा गांव के हनुमान मंदिर से दानपेटी चोरी
जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के देऊरा गांव स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली। चोर मंदिर से दान पेटी उठाकर करीब 200 मीटर दूर नहर के पास ले गए, जहां उसमें रखी नकदी निकालने के बाद पेटी को वहीं फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों और मंदिर समिति को हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या ने बताया कि मंदिर में चोरी की तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.