जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा ग्राम पंचायत के बियशिया गांव निवासी युवा कलाकार संदीप निषाद ने अपनी प्रतिभा के दम पर दूरदर्शन के मंच तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संदीप को डीडी उत्तर प्रदेश पर प्रसारित कार्यक्रम 'लोक रंग सुरों के संग सीजन-2' में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला।बताया जाता है कि संदीप की प्रतिभा से प्रभावित होकर अभिनेता अभय देवा जी महाराज ने उन्हें दूरदर्शन तक पहुंचाने के लिए सागर शान से बातचीत की। इसके बाद कार्यक्रम के निर्माता ध्रुव सर से संपर्क होने पर संदीप को कार्यक्रम में शामिल किया गया। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति से उन्होंने दर्शकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उ...