Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: चंदवक। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदवक तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। उसी समय कि सूचना मिली कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आरोपी रविकांत यादव निवासी हटवा कहीं भागने के फिराक में चंदवक चौराहे पर खड़ा है। तत्परता से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.