Jaunpur News: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती, चार घंटे बाद उतरी
जौनपुर, नवम्बर 5 -- Jaunpur News: बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार सुबह एक युवती बबुरा गांव में सड़क किनारे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस के आश्वासन पर वह नीचे उतरी। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी 22 वर्षीय युवती सुबह करीब नौ बजे घर से निकली। इसके बाद वह पड़ोसी गांव बबुरा में सड़क किनारे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे टावर पर चढ़ते देखा तो शोर मचाया। सूचना पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक विजय कुमार चौबे और बरसठी थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.