जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: खेतासराय। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मानीकला से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने 20 अगस्त को चौकिया गुरैनी निवासी अविनाश यादव पुत्र स्व. राकेश यादव के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अविनाश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने उसे मानीकला से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के साथ उपनिरी...