Jaunpur News: दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर, नवम्बर 1 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दिपाईपुर गांव निवासी रितिक रोशन बिंद पर आरोप है कि उसने गुरुवार रात एक किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ रेलवे क्रासिंग के समीप से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.