जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा-आनापुर चकवा मार्ग पर मेहरावां क्रॉसिंग के पास रविवार को दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। समदाहा गांव निवासी शिवकुमार बिंद का 15 वर्षीय पुत्र अनुज बिंद और 20 वर्षीय नीरज पुत्र लौटन बाजार जा रहे थे। मेहरावां क्रॉसिंग के पास सामने से दुर्गा प्रतिमा लेकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अनुज को सिद्धीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया, जबकि नीरज के परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। दोनों का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...