Jaunpur News: दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष बने मनीष देव
जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की 26वीं चयन प्रक्रिया शनिवार को नखास स्थित प्रधान कार्यालय नव दुर्गा शिव मंदिर में हुई। संरक्षक मंडल की मौजूदगी में मनीष देव मंगल को अध्यक्ष और मनीष गुप्ता को महासचिव के पद पर एक वर्ष के लिए पुनः चयनित किया गया। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के बाद स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के योगदान को याद किया गया। इसके बाद आमसभा में दो वर्षीय प्रबंध समिति के कार्यकाल के समापन की पुष्टि की गई। चयन समिति के सदस्यों शोभनाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी, संतोष सिंह, राधेकृष्ण ओझा और निखिलेश सिंह ने अध्यक्ष तथा महासचिव का चयन किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: श्री श्री सर्वजनिन दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.