जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता मंगलवार की शाम को प्रेक्षागृह में दुर्गापूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में समय रहते सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत तारों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। सभी संबंधित मार्गों को आवागमन के लिए मोटरेबल स्थिति में रखा जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रमुख पूजा स्थलों एवं आवश्यक स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल एवं वाटर टैंक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित ...