Jaunpur News: दुकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव
जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: सरकी। क्षेत्र के मुर्की गांव में रविवार रात 19 वर्षीय कामिल का शव वेल्डिंग की दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार कामिल रविवार देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। देर रात पिता अशरफ अपनी वेल्डिंग की दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर बंद था। शटर उठाकर अंदर देखा तो कामिल का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- दुकान मे फंदे से लटका मिला युवक का शव कामिल दो भाइयों में सबसे छोटा था और पिता के साथ वेल्डिंग के काम में हाथ बंटाता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.