जौनपुर, नवम्बर 8 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। आठ नवम्बर रविवार को मनाए जाने वाले दीपावली पर्व पर इस साल शाम को दीये में पानी डालते ही रोशनी से घर आंगन जगमगा जाएंगे। झरना झालर से घरों के मुडेर और मल्टी कलर बॉटल बल्ब से लोग घर के मुख्य द्वार को सजाएंगे। बोतल के आकार का यह बल्ब बिजली के तार में श्रृंखलाबद्ध गुथा हुआ है। तार के एक छोर पर लगाए गए प्लग को बोर्ड की साकेट में लगाकर जैसे ही स्विच आन करेंगे, बल्ब लाल, पीला, नीला प्रकाश फेंकने लगेगा। इसके अलावा कई प्रकार के नए झालर बाजार में उपलब्ध हैं। दिवाली की खरीददारी शनिवार को चरम पर रही। फूल-माला व मिठाई से लेकर पटाखा और पहनने के लिए लोग नए वस्त्रों की भी खरीददारी किए। ओलंदगंज बाजार और फलवाली गली में मेले जैसा दृश्य रहा। सड़क पर तिल फेंकने की जगह नहीं बची थी। जाम से लोग परेशान दिखे। ऐसे...