जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लायंस क्लब खुशबू का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नये अध्यक्ष की कमान दिव्या गुप्ता के हाथों में सौंपी गई। आजमगढ़ मार्ग स्थित एक पैलेस में गुरुवार की शाम को आयोजित पद ग्रहण समारोह में दिव्या गुप्ता ने क्लब की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में महिला सशक्तीकरण और समाजसेवा को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार को संभालने के साथ ही समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नारी को समाज में सर्वोच्च सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्त होगी तो परिवार के साथ पूरा समाज मजबूत होगा। वहीं अधिष्ठान अधिकारी उमेश चंद्र कक...