Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: चंदवक। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, उनके शैक्षिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र डोभी में अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में बच्चों के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और उनकी क्षमताओं को पहचानने पर जोर दिया गया। बीईओ रमाकांत सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कुछ विशेष क्षमताएं होती हैं। जरूरत उनकी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के प्रति अभिभावकों की जिम्मेदारियों, उनके लिए आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और बेसिक शिक्षा विभाग से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अभिभावकों से सुझाव और फीडबैक भी लिया गया। बैठक में विकासखंड डोभी के स्पेशल एजुकेटर सुशील कुमार दीक्षित, रमेश सिंह या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.