Jaunpur News: दिव्यांग बच्चों का मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित
जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को बीआरसी मछलीशहर परिसर में विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों की दिव्यांगता का चिकित्सकीय आंकलन कर पात्र बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल सके। शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्साधिकारियों ने बच्चों का परीक्षण किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मेजर तपिश, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके रजक, मनोचिकित्सक डॉ. दिलीप चौरसिया, श्रवण रोग विशेषज्ञ सुरेंद्र प्रजापति तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पीडी तिवारी ने बच्चों की दिव्यांगता का आंकलन किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: दिव्यांगजनों का परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.