जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। दिनभर धूप-छांव के बाद रविवार की शाम को जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी उमस से काफी राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। दान के खेतों में पानी लग जाने से फसल को लाभ मिला है। सिकरारा में बारिश के साथ तेज हवा चलने से मक्के की भड़ी फसल गिर गई है। ग्रामीण इलाकों में गांवों के सम्पर्क मार्गों पर कीचड़ फैल जाने से लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी उमस से पाहत मिली है। शाम को हुई बारिश के कारण पशु पालकों को पशुओं को खिलाने पिलाने और छोड़ने बांधने में दिक्कत हुई। लोगों ने बारिश में भीगते हुए अपने मवेशियों की देखभाल करनी पड़ी। बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल...