जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी 28 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे दवा लेने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। वह अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई थी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की तहरीर पर नेवढ़िया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया मिथिलेश तिवारी ने बताया कि किशोरी के लापता होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...