Jaunpur News: दवा दुकानों पर छापा, 11 सैंपल लिए गए
जौनपुर, जुलाई 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को ड्रग विभाग ने जिले में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। चार जिलों के औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की और पांच दुकानों से 11 दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए। टीम में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, भदोही और जौनपुर के औषधि निरीक्षक शामिल रहे। टीम ने मिलन ड्रग हाउस, सिंह मेडिकल स्टोर (रुहट्टा), यथार्थ सुपर मार्ट (रुहट्टा), गैलेक्सी मेडिकल स्टोर और यथार्थ फार्मेसी प्राइवेट लिमिटेड में जांच की। कुछ दुकानों में कमियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। वहीं ढालगर टोला स्थित मिलन ब्रदर्स मेडिकल स्टोर जांच के समय बंद मिला, जिस पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। ड्रग इस्पेक्टर रजत पांडेय के अनुसार सभी 11 नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.