Jaunpur News: दर्शनार्थियों की कार पलटी, सभी बाल-बाल बचे
जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के समीप सोमवार को भोर में करीब तीन बजे मां विंध्यवासिनी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर बाउंड्री वाल के खंभे से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। हालांकि, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्ती जिले के खलीलाबाद से श्रद्धालु स्विफ्ट डिजायर कार से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने जा रहे थे। इसी दौरान चंदवक क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शिव मंदिर के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बाउंड्री वाल के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा हादसे के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.