Jaunpur News: त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली परिसर में मंगलवार को सावन मास, कांवड़ यात्रा और आगामी मेला-त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के मीट, मुर्गा, अंडा विक्रेताओं तथा रेस्टोरेंट संचालकों को दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने व्यापारियों से शासन और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कहा कि सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी दुकानदार निर्धारित नियमों का पालन करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट मीट कारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.