Jaunpur News: तोड़फोड़ के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में स्टूडियो संचालित करने वाले युवक के स्टूडियो से कंप्यूटर के महंगे पार्ट्स निकालने और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव के राजकमल निषाद ने आरोप लगाया कि उसकी सेवईनाला बाजार में स्टूडियो की दुकान है। उसी दुकान में घटना हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि आरोपी राहुल तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.