जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। विधवा महिला की गैर मौजूदगी में पड़ोसियों ने गली में शौचालय बनवा दिया। जिसकी शिकायत करने पर उसकी पिटाई भी कर दी गई। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी विधवा फूलकुमारी ने आरोप लगाया कि उसके और उसके विपक्षी के घर के बगल आठ फीट की गली है। जिसके बीचों बीच दोनों का पानी बहने के लिए नाली बनी हुई है। विपक्षियों ने जमीन में एक वर्ष के भीतर चार बार शौचालय बनवाने का प्रयास किया। पुलिस के आने पर काम बंद कर देते और जाते ही काम शुरू कर देते। महिला 21 जुलाई को अपने रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में गई थी। जब 23 जुलाई को वापस आई तो जमीन पर शौचालय बनवा कर टीन शेड रख दिया गया था। आरोप है कि जब शिकायत करने गई तो सभी गोलबंद होकर पिटाई करने लगे और ईंट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। प्रभारी न...