Jaunpur News: तीन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी 27 हजार तिरंगा
जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए विकास खंड खुटहन के तीन स्वयं सहायता समूहों को 27 हजार तिरंगा झंडा तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक समूह को नौ-नौ हजार झंडे बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह की महिलाएं झंडे तैयार करने में जुट गई हैं। विकास खंड के राधा सीएलएफ समूह भगमलपुर, रमा बाई प्रेरणा संगठन छताईकला और अर्पित सिलाई-कढ़ाई सेंटर खुटहन को झंडा बनाने का जिम्मा दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक समूह को नौ हजार तिरंगा झंडे तैयार करने हैं। समूहों की ओर से अब तक करीब छह-छह हजार झंडे तैयार किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: समूह की महिलाएं बना रही हैं 3 लाख तिरंगा झंडा शेष झंडों को तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है।खंड व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.