जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पांडेयपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजा और खिड़कियां तोड़कर चोर इनवर्टर, दो बैटरियां, साउंड सिस्टम और चार पंखे चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक शशिधर मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे विद्यालय खोलने पर कमरों के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त मिलीं। अंदर जाकर देखा गया तो एक इनवर्टर, दो बैटरियां और एक साउंड सिस्टम गायब था। खिड़कियां तोड़कर चोर चार पंखे भी निकाल ले गए थे। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना देने के साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...