Jaunpur News: ताला तोड़कर तीन लाख के आभूषण और 50 हजार नकदी चोरी
जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़ेरी पुलिस चौकी क्षेत्र के बेलौना खुर्द गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद पार कर दिए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर संगीता पाल ने पुलिस चौकी पर सूचना दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर चोरी का पता लगाने में लगी है। संगीता पाल घर के दूसरे कमरे में सोयी थी चोर अन्य कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा अटैची और पेटी उठा ले गये। घर से कुछ दूर पेटी, अटैची टूटी हालात में मिली।चोर उसमे रखा सोने की चेन, हार, झुमका, लाकेट समेत अन्य आभूषण, कपड़े और 50 हजार रुपये नकद उठा ले गए। इससे आशंका है कि चोर सामान निकालने के बाद पेटी-अटैची वहीं छोड़कर भाग निकले। चोरी की जानकारी मिलते ही गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.