Jaunpur News: तार से टकराई पुआल लदी पिकअप, धू-धू कर जला पुआल
जौनपुर, नवम्बर 27 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में गुरुवार को पुआल लदी पिकअप बिजली के तार से टकरा गई। तार के संपर्क में आते ही पिकअप पर लदा पुआल धू-धू कर जलने लगा। हादसे में बिजली का तार भी टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी के अनुसार, चालक अमन यादव पतरही बाजार से पुआल लेकर गोबरा गांव जा रहा था। पिकअप पर अधिक मात्रा में पुआल लदा होने के कारण वह रास्ते में ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से सट गया। इसके बाद पुआल में आग लग गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी और शटडाउन लेकर बिजली की लाइन कटवाई। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक अमन यादव ने बताया कि वह पतरही बाजार से पुआल लेकर गोबरा गांव जा रहा था। पुआल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.