जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: जौनपुर। पूर्वांचल डिस्कॉम के एडिशनल एसएसपी समीर बहादुर और सीओ विजिलेंस सरोज पांडे के नेतृत्व जौनपुर के तारापुर तकिया कोतवाली जौनपुर में छापेमारी की गई। इस छापेमारी में बिजली चोरी करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। बिजिलेंस टीम के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब नौ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। आरोपी कटिया लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...