जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर से शुक्रवार की शाम अधिवक्ता की बाईक चोरी हो गई।उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया जाता है कि पंवारा थाना क्षेत्र के देवकीपुर गांव निवासी श्याम सुंदर यादव पुत्र संत प्रसाद यादव तहसील में अधिवक्ता हैं।शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक तहसील परिसर में खड़ी कर न्यायालयीय कार्य निपटाकर जब शाम को घर जाने के लिए निकले तो मौके पर बाइक नहीं मिली। पूरी तहसील में खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया और कोतवाली में तहरीर दी। तहसील से अधिवक्ता की बाईक गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...