Jaunpur News: तहसील परिसर से बाइक चोरी, केस दर्ज
जौनपुर, सितम्बर 13 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने तहसील परिसर से एक बाइक चोरी होने के मामले में शनिवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 11 सितंबर की दोपहर आवश्यक कार्य से तहसील आए हुए थे। जहां अपनी बाइक खड़ी कर कुछ काम से अंदर चले गये। कुछ देर बाद वापस आने पर बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पुलिस को सूचना दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: घर के अंदर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.