Jaunpur News: तहसीलदार न्यायालय के आदेश हटाया गया अतिक्रमण
जौनपुर, जुलाई 7 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। शाहगंज तहसील न्यायालय के आदेश पर सोमवार को ग्राम सभा उदईपुरदीपी में चक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर करीब पांच बिस्वा जमीन खाली कराई गई। कार्रवाई राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गांव के रामनयन विश्वकर्मा ने सार्वजनिक चक मार्ग पर सद्दीक, सलीम और शगीर के कब्जे की शिकायत तहसीलदार न्यायालय में की थी। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। सोमवार को नायब तहसीलदार शीतला सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राम अनंत और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चक मार्ग से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खाली करा दिया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: समाधान दिवस में डीएम ने किया वृक्ष भंडारा कार्रवाई के दौरान मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। नायब तहसीलदार ने बताया कि न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.