Jaunpur News: तहसीलदार ने ग्रामसभा की भूमि से अतिक्रमण हटवाया
जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर भू माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तहसीलदार हुसैन अहमद ने राजस्व व पुलिस बल की संयुक्त टीम की उपस्थिति में गुरुवार को जखनिया गांव में नवीन परती भूमि से अतिक्रमण हटवाकर कब्जा मुक्त कराया। जखनिया गांव के ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन से शिकायत किया था कि जखनिया गांव की नवीन परती खाते की भूमि पर अवैध कब्जेदार मदन लाल गुप्त पुत्र झब्बू लाल आदि काफी समय से खेती बारी कर रहे हैं। तहसीलदार ने राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ जखनिया गांव पहुंचकर ट्रैक्टर से जोतवाकर उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार द्वारा भूमाफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही से भू माफियाओ में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.