Jaunpur News: तमंचा दिखाकर 70 हजार रुपये की लूट
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां रोड पर रसूलाबाद मोड़ स्थित रेलवे पुल के नीचे शुक्रवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक व्यवसायी के कर्मचारी से 70 हजार रुपये लूट लिए। अहियापुर मोड़ पर वहीं के निवासी सगे भाइयों पवन जायसवाल व विशाल जायसवाल की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। विशाल जायसवाल की पत्नी प्रियंका जायसवाल के नाम आदमपुर अकबर में देशी शराब की दुकान है। इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का कर्मचारी स्कूटी से शराब की दुकान पर जाकर बिक्री के लगभग 70 हजार रुपये लेकर लौट रहा था। लगभग छह बजे रेलवे अंडरपास पुलिया के नीचे पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा सटाकर आतंकित कर रुपये से भरा बैग छीनकर चौकिया की तरफ भाग गए। पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के लिए आसपास व रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.