Jaunpur News: तकनीकी खराबी से 22 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी
जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी में आई तकनीकी खराबी के कारण मालगाड़ी लगभग आधा घंटा के लिए खड़ी हो गई। हालांकि ट्रेनों के परिचालन में कोई दिक्कत नहीं आई। इससे रेलवे क्रासिंग बंद रहने से सड़क यातायात अवरूद्ध हो गया।वाराणसी-आयोध्या मार्ग पर एक मालगाड़ी अयोध्या की तरफ जा रही थी। दोपहर 2:30 पर स्टेशन पार करने के बाद इंजन का प्रेशर ड्राप होने पर ब्रेक पाइप की एयर सप्लाई बाधित हो गई। जिससे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक लगने से मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी हो गई। लोको पायलट ने खराबी को ठीक किया। 22 मिनट बाद दोपहर 2:52 पर मालगाड़ी रवाना हुई। इस बीच रेलवे क्रासिंग बंद रहने से दीदारगंज मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। गेट संख्या 55 एसपीएल के दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। ट्रेन जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.