Jaunpur News: तकनीकी खराबी से क्रॉसिंग पर खड़ी हुई मालगाड़ी, आवागम प्रभावित
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। हरपालगंज रेलवे स्टेशन के 29सी रजनीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की दोपहर साढ़े बारह बजे एक मालगाड़ी में अचानक आई किसी तकनीकी खराबी के कारण चालक को अचानक गाड़ी रोकना पड़ा। मालगाड़ी की लंबाई अधिक होने के कारण वह रेलवे क्रॉसिंग पार नहीं कर पाई, जिसकी वजह से सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। इससे लोगों का आवागमन बाधित रहा। लगभग आधे घंटे बाद रेलवे प्रशासन की सूचना पर पहुंची टेक्नीशियन टीम ने गाड़ी में आई खराबी को ठीक करके उसे रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि गाड़ी में आई खराबी को देखते हुए चालक ने सावधानी से गाड़ी रोक दिया गया था। नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 1.10 बजे गाड़ी को रवाना किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.