जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: जंघई। अंध विश्वास का ऐसा डर दिखाया कि महिला अनहोनी की आशंका से सहम गई और कथित तौर पर 62 हजार रुपये दे बैठी। रुपये देने के बाद भी जब कोई राहत नहीं मिली तो उसे ठगी का एहसास हुआ। जंघई निवासी एक व्यक्ति पर भय दिखाकर रकम लेने का आरोप लगाते हुए बरसठी क्षेत्र की महिला ने मीरगंज पुलिस से शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बरसठी थाना क्षेत्र के पुरेशवा निवासी अनुजा मौर्या पत्नी देवसराय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जंघई निवासी एक व्यक्ति ने उसे अनहोनी होने की आशंका बताकर भयभीत किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घर पहुंचकर धमकी का आरोप, रिखिया थाने में आवेदन आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर उससे 62 हजार रुपये ले लिए। पीड़िता के अनुसार रकम देने के बाद भी स्थिति में को...