जौनपुर, सितम्बर 21 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चुंगी चौराहे के निकट एक ढाबा पर कार्य निपटाकर बिस्तर पर सो रहे कारीगर को सर्प ने काट लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां राहत नहीं मिलने पर निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। प्रतापगढ़ जिले के सोरांव निवासी 30 वर्षीय रामराज प्रजापति दस वर्षों से ढाबे पर भोजन बनाने का कार्य करता है। रविवार की रात एक बजे वह कार्य निपटाकर अपने बिस्तर पर सोने चला गया। करीब तीन बजे उसे हाथ की अँगुली में कुछ काटने का अहसास हुआ तो वह उठ गया। देखा कि एक सर्प बिस्तर से नीचे उतरकर ढाबे के बाहर जा रहा है। उन्होंने सर्प काटने की सूचना ढाबा संचालक को दी। संचालक उन्हें तुरंत लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहाँ चिकित्सक द्वारा एंटी एनम इंजेक्शन देने के बावजूद हालत गंभीर बनी रही। ...